सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भेडवन गुलेड़ी मंडल द्वारा एक दिवसीय डिजिटल प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में मंडल के लगभग 80 सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर डिजिटल कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया और संगठनात्मक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है। पार्टी की विचारधारा, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को व्यवहार में उतारते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी निखिल बानी और मंडल अध्यक्ष रामेश्वर पूरी गोस्वामी ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से जनता की समस्याओं को शासन तक और संगठन की बात को बूथ स्तर तक तेज़ी से पहुंचाया जा सकता है। वहीं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश अज्जगले ने युवाओं को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए तकनीक के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
शिविर में विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न डिजिटल ऐप्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन संवाद और संगठनात्मक डेटा प्रबंधन का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की बारीकियों को समझा।
इस अवसर पर रितेश अज्जगले, मीरा जोलाहे, देवकुमारी लहरे, घनश्याम साहू, श्याम कुमार टंडन, यश कुमार यादव, सुखराम आनंद सहित मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगीत के साथ शिविर का समापन हुआ। भाजपा भेडवन गुलेड़ी मंडल का यह डिजिटल प्रशिक्षण शिविर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता अब डिजिटल माध्यमों से पार्टी की योजनाओं और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

- थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सख्ती का असर, अवैध महुआ शराब के साथ दो शराब कोचिए गिरफ्तार… - August 20, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के विजन से बदलेगी जिले मे सुरक्षा की तस्वीर..कपरतुंगा स्कूल में पुलिस की स्पेशल क्लास…चौकी प्रभारी खटकर की क्लास मे 188 छात्र-छात्राएं बने ‘साइबर वॉरियर’… - August 20, 2026
- थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की सख्त कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त—दो आरोपी गिरफ्तार… - August 20, 2026
