भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया को टीम से बाहर रखा है. महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी और उपकप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप में चोटिल आलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, श्रेयंका अगर अपनी चोट से ठीक हो जाती हैं, तो वह टीम का हिस्सा होंगी. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनको पैर में चोट लगी थी.
यास्तिका भाटिया को टीम से बाहर क्यों किया गया?
सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि यास्तिका भाटिया को आखिर टीम से बाहर क्यों किया गया? इसके पीछे की बड़ी वजह उनका प्रदर्शन रहा है. यास्तिका महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीन मुकाबलों में सिर्फ 41 रन ही बना सकीं. उनका औसत 13.66 और स्ट्राइक रेट इस दौरान 117.14 का रहा था. हैरान, कर देने वाली बात यह है कि जोमिमा रॉड्रिग्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, वे पांच मुकाबलों में 94 रन ही बना सकी थी, लेकिन उनको एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को ही सोंपी गई
भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बावजूद भी टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को ही सौंपी है. आपको बता दें कि भारतीय महिला टी20 वर्ल्ड कप स्टेज से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को जीत की जरूरत थी, लेकिन टीम 6 विकेट से हार गई.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 170 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ये स्कोर छह गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. एलिस पैरी ने 56 और एश्र्ले गार्डनर ने नाबाद 53 रन इस मुकाबले में बनाए.
जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए
साल 2023,टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 116 रन बनाए.जवाब में श्रीलंकाई टीम 97 रन बनाकर ढेर हो गई.इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए थे.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर,अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, नंदिनी शर्मा और राधा यादव.
- एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को किया गया बाहर! देखिए सबके नाम - June 30, 2026
- छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से वीबी रामजी : 15 दिनों में मिलेगी मजदूरी, काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ता, ठेकेदारे नहीं - June 30, 2026
- छत्तीसगढ़:13 हजार राशन दुकान संचालकों की मांग प्रति क्विंटल मार्जिन 150 रूपये करो नहीं तो 5 जुलाई से बंद कर देंगे दुकानें… - June 30, 2026


