छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मछली कारोबारी की ह्त्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को अप्पने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर हुई है। यहां मछली कारोबारी विपलभ मंडल की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए। वारदात के दौरान कारोबारी के साथ मौजूद उसके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया गया,जिससे वह हमले का विरोध नहीं कर सका। सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




