सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सारंगढ़ परगना के मराठा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और समाजहित से जुड़े विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया तथा कोसीर की ऐतिहासिक मां कौशलेश्वरी देवी मंदिर का छायाचित्र भेंट कर उन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराया।
मराठा समाज अमेठी के सामाजिक सभापति एवं समाज के सदस्यों ने देवकुमारी लहरे के नेतृत्व में देर रात लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लिए अमेठी गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई, ताकि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
वहीं, कोसीर गांव से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की ओर से सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव ने गांव के विकास को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मिनी स्टेडियम के निर्माण तथा गौरवपथ स्वीकृत करने की मांग करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं मिलेंगी और गांव का आधारभूत ढांचा भी मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान मराठा समाज के प्रमुख शंभूराव, दिलीप सिंधिया, जयसिंग राव, राजेंद्र राव, गोविंद राव, मनोजराव, धनु राव, शिव कुर्रे तथा महेंद्र लहरे सहित समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और समाज के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




