महतारी वंदन योजना का प्रदेश की उन महिलाओं को मिलेगा जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पात्र महिलाओं के नाम फिर से जोड़े जाएंगे नई पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन की तैयारी जल्दी ही शुरू हो सकती है उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों से शुरू होगी और इसके बाद अन्य संभागों में भी पोर्टल खोला जाएगा।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिलती है।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए अवसर फिर से
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सरकार जल्दी ही महतारी वंदन योजना लेकर आयी है जिससे जिन लोगो का पहले रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था वो अब अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि CM साय से इसकी अनुमति मिल चुकी है। और जल्दी ही इसका रजिस्टेशन वापस से शुरू किया जाएगा ।
बस्तर संभाग से हो सकती है शुरुआत
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा- सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है और जल्द ही इस योजना का पोर्टल वापस शुरू होगा जिससे इस योजना का लाभ लेने के इक्छुक महिलाये लाभ ले पाएंगी ।आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों से शुरू होगी और इसके बाद अन्य संभागों में भी पोर्टल खोला जाएगा। इस बार सरकार की प्रायोरिटी में बस्तर संभाग रहेगा यह मंत्री राजवाड़े ने मीडिया के सामने सूचना दी जिससे पोर्टल शुरू होने की जानकारी मिली।
STEP- 1
आवेदक महिला या उनकेपरिवार के व्यक्तिभी खुद ऑनलाइन या मोबाइल एप से योजना का फॉर्म भर सकते है ।
ऑफिशियल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं
आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें
Captcha Code लिखें और Submit कर दें, अब OTP से वैरिफाई करें, अब फॉर्म खुल जाएगा
STEP-2
फॉर्म में आवेदिका विवाहित, विधवा या तलाकशुदा है, वो लिखें
आवेदिका का नाम, पति का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि लिखें
जन्मतिथि को वैरिफाई करने के लिए दस्तावेज को अपलोड करना होगा
अब आवेदक महिला की जाति और वर्ग लिखना होगा
जिला, क्षेत्र, पास का आंगनवाड़ी केंद्र यह सब आपको भरना होगा
अब अपना और पति का आधार नंबर और पैन नंबर लिखें
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और वैकल्पिक मोबाइल नंबर भी डालें
इसके बाद अपने राशनकार्ड की जानकारी भी आपको देनी होगी
अगर राशन कार्ड नहीं है तो खाली छोड़ दें
इसी तरह आगे भी मांगी गई जानकारियों को भरते चले जाएं
मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें
बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करें, ध्यान रहे कि उसमें सही जानकारी हो
इसके बाद फॉर्म को Submit कर दें, आपको Application Number मिल जाएगा ।
ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए
महिलाएं चाहें तो पास के आंगनवाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत या बाल विकास परियोजना ऑफिस जाकर भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
महतारी वंदन योजना का पैसा कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं
होम पेज ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें
लाभार्थी नंबर (Beneficiary Code) या मोबाइल नंबर डालें
Captcha Code डालें और Submit कर दें
आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी आ जाएगी
इस तरह यदि यह योजना फिर से स्टार्ट होती है तो आप दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपने फॉर्म को भर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकतेहै


