सारंगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार के तहत सारंगढ़ जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन ने आशीष केडिया को जिला अध्यक्ष तथा अमन बोन्दिया को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद अग्रवाल समाज एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में समाज हित के कार्यों को नई दिशा और नई गति प्राप्त होगी तथा संगठन पहले से अधिक सशक्त बनेगा।
वहीं प्रदेश महामंत्री महेंद्र केजरीवाल ने भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशीष केडिया और अमन बोन्दिया के नेतृत्व में सारंगढ़ जिले में अग्रवाल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यों का व्यापक विस्तार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन समाज के हित में नई योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं संगठन के सदस्यों ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवाभाव से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।



- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी विकास की रोशनी: सेवा संकल्प शिविर बनेगी सुशासन की नई पहचान… - October 2, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
