सारंगढ़। सारंगढ़-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित भारत माता चौक ऑटो स्टैंड की बदहाली और जानलेवा विद्युत संकट को लेकर आज विकास कोसले के नेतृत्व में कलेक्टर को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विकास कोसले ने बताया कि ऑटो स्टैंड के पीछे की मुख्य नाली की अधूरी सफाई कर सड़ चुका कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है। धूप के कारण इससे उठने वाली असहनीय बदबू से स्थानीय व्यापारियों, ऑटो चालकों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
हादसे को न्योता देता ट्रांसफार्मर-
सबसे गंभीर स्थिति यह है कि इसी जलभराव वाली नाली के पास लगे ट्रांसफार्मर के हाई-वोल्टेज नंगे तार नीचे लटक रहे हैं। व्यस्त इलाका होने के कारण यहाँ कभी भी करंट फैलने से बड़ी जनहानि हो सकती है।
क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताते हुए नगर पालिका और विद्युत विभाग से युद्धस्तर पर संयुक्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विकास कोसले, विक्रम जोल्हे, किशन भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


- सारंगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल…प्रकाश पटेल बने अतिरिक्त तहसीलदार सारंगढ़, खोमन लाल ध्रुव को कोसीर का प्रभार - October 1, 2026
- बिलाईगढ़ SDM ऋचा सिंह भारमुक्त, शिक्षा शर्मा को मिला प्रभार… - October 1, 2026
- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
