सालर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ग्राम सालर में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल के नेतृत्व में आशीर्वाद ब्लड सेंटर, सरायपाली के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 32 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को उनके समाजसेवी योगदान के सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, हेलमेट और स्मार्ट वॉच भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में पुनीत राम सिदार, अमृत थूरिया, दिलेश्वर सिदार, दीपक पटेल, विकास गिरी, छबिलाल पटेल, नीलेश पटेल, ऋतिक शर्मा, नारायण सिदार, तरुण पटेल, गुरु सिंह पटेल, कमल यादव, जितेंद्र रात्रे, चंद्रहास मालाकार, महेंद्र पटेल, नेतराम बरिहा, संजय पटेल, जुगल राम बरिहा, कौशल प्रसाद, दुर्गाशंकर, चंद्रमड़ी पटेल, श्याम चौहान, प्रदीप बरिहा, हरी शर्मा, रोहित यादव, मधुसूदन पटेल, कृष्णा खड़िया, मधुसूदन सिदार, दुष्यंत पटेल, दीपक मिरी, लाभो सिंह निषाद, दीपक बेहरा सहित अन्य रक्तवीरों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर के सफल संचालन में आशीर्वाद ब्लड सेंटर, सरायपाली की टीम के सोनू पटेल, पुरंदर पटेल, टिकेश पटेल, अनिल कुमार सिन्हा, मनोज पटेल एवं दीप्ति दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी सक्रिय सेवाओं से आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर युवा नेता मयंक पटेल ने सभी रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर के स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकती है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति विजय विक्की पटेल, ग्राम पंचायत सालर की सरपंच क्रांति उज्जल सारथी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निराकार पटेल, भाजपा युवा नेता नीलेश पटेल, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, धर्मेंद्र पटेल, लक्ष्मी थूरिया सहित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक सरोकार और जनसेवा का सशक्त संदेश दिया।


