सारंगढ़। जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने पंचायत क्षेत्रों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य निर्माण कार्यों में आ रही परिवहन संबंधी परेशानियों को लेकर जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को पत्र लिखकर निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति जारी करने की मांग की है।
जनपद अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक रेत, गिट्टी, मुरूम और अन्य सामग्री का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा जांच कार्रवाई के दौरान कई वाहन रोक लिए जाते हैं। इससे निर्माण सामग्री समय पर निर्माण स्थलों तक नहीं पहुंच पा रही है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि निर्माण सामग्री के परिवहन के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट अनुमति जारी कर दी जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सकेंगे। जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की गति बनी रहे और हितग्राहियों को समय पर उनका लाभ मिल सके।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
