सारंगढ़। अग्रसेन भवन में जिला इकाई सारंगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःसंतान दंपत्तियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सारंगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और निःसंतान दंपत्ति संबंधी जांच के साथ अन्य स्वास्थ्य परीक्षण का भी लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी।
शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि समय पर सही जांच और उपचार से कई दंपत्तियों की संतान प्राप्ति की संभावना बढ़ सकती है। इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में अपेक्स हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सक डॉ. रश्मि गोयल, नव्या मैडम एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे।
कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम अग्रवाल, संरक्षक नंदकिशोर केजरीवाल, कुमार वानी, जय वानी, मनोज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में पहुंचे सभी ग्रामीणों के लिए बिस्किट, पेयजल और शरबत की व्यवस्था भी की गई। इस सेवा कार्य में श्री शांति सीता सेवा समिति द्वारा पानी एवं शरबत तथा शुभम जनरल द्वारा बिस्किट उपलब्ध कराकर सराहनीय सहयोग दिया गया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
