छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मगरलोड ब्लॉक के करेली बड़ी क्षेत्र में फ्रूटी पेय पदार्थ से छिपकली की चमड़ी जैसा कुछ समान निकला, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

फ्रूटी का सेवन कर चुकी दो साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है.
जानकारी के अनुसार परिजनों ने स्थानीय दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था. बच्ची ने पेय पदार्थ का कुछ हिस्सा पीया ही था कि उसकी तबीयत खराब होने लगी. परिजनों ने जब पाउच की जांच की तो उसके भीतर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध ‘जहरीला अवशेष’ दिखाई दिया. इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.
जांच में छिपकली की चमड़ी की हुई पुष्टि
बताया जा रहा है कि अवशेष को जांच के लिए भेजा गया, जहां पता चला कि पाउच में छिपकली की चमड़ी है. इस तरह जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया.
साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्पाद में यह अवशेष निर्माण प्रक्रिया के दौरान पहुंचा या फिर वितरण श्रृंखला में किसी स्तर पर लापरवाही हुई.
बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर
अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. वहीं परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के बयान सामने नहीं आए हैं.
बता दें कि हाल ही में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नेस्ले कंपनी को नोटिस भेजा था. सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा और तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने को कहा था.
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

