सारंगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सारंगढ़ कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार, तुर्की तालाब चौपाटी सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च एवं पैदल पेट्रोलिंग की गई।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में कोतवाली थाना एवं पुलिस लाइन के जवानों ने क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। साथ ही युवाओं को थाना बुलाकर समझाइश दी गई कि वे आपसी विवाद, झगड़ा-मारपीट, स्टंटबाजी और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बदमाश की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस उद्देश्य से बीट आरक्षकों एवं थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी आमजन को उपलब्ध कराए गए।
रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, सदर बाजार और तुर्की तालाब चौपाटी गार्डन में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला। कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें भविष्य में कानून का उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन निर्भीक होकर पुलिस को सूचना दें, प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।




- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

