सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के कुशल नेतृत्व में भटगांव पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस को 13 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोटो (रामनगर) निवासी भीम जटवार अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखी हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर गवाहों की उपस्थिति में जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव पुलिस अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ अभियान चला रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की लगातार सक्रियता से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं थाना भटगांव के समस्त पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

