भटगांव। जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर भटगांव पुलिस लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 2, नगर पंचायत भटगांव निवासी भूपेन्द्र कुमार साहू (35 वर्ष) ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने ग्राम अमोदी निवासी राजकुमार जायसवाल उर्फ मोनू को पिछले दो वर्षों से घरेलू कार्य के लिए रखा था। 11 जून 2026 की सुबह जब वह स्नान करने गया, उसी दौरान आरोपी घर से एप्पल आईफोन 17 प्रो तथा मंदिर में रखे चांदी के तीन सिक्के चोरी कर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत 47,200 रुपये बताई गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी गया आईफोन 17 प्रो तथा चांदी के तीन सिक्के बरामद कर जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी राजकुमार जायसवाल उर्फ मोनू (22 वर्ष), निवासी ग्राम अमोदी, चौकी गिरौधपुरी, थाना गिधौरी, जिला बलौदा बाजार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी, सउनि कृष्ण टंडन, प्रधान आरक्षक ताराचंद रातड़े, प्रधान आरक्षक रोहित लहरे एवं आरक्षक प्रवेश खटकर की सराहनीय भूमिका रही। भटगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

