सारंगढ़। जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के सक्रिय नेतृत्व और प्रभावी कार्यशैली के चलते अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिल रहा है।
अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक लैब उपकरण, आधुनिक जांच मशीनें और ब्लड स्टोरेज यूनिट के कारण मरीजों को अब कई जरूरी जांच और उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थापन और मरीजों की सुविधा को लेकर भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल की प्रयोगशाला सेवाएं एचएलएल कंपनी को सौंपे जाने के बाद पूर्व में उपयोग में आने वाली कई महंगी मशीनें और उपकरण अनुपयोगी अवस्था में पड़े हुए थे। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने पदभार संभालने के बाद इन शासकीय उपकरणों का संरक्षण सुनिश्चित किया तथा नियमानुसार सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था कराई, जिससे करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति सुरक्षित रह सकी।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पहले जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन डॉ. जायसवाल के कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आधुनिक संसाधनों और बेहतर प्रबंधन के कारण अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है और अस्पताल पर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
पहले गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब जिला अस्पताल में ब्रेन हेमरेज, टीबी, सिकल सेल, लकवा, हृदयाघात जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार और आवश्यक जांच की सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलने की संभावना बढ़ी है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. दीपक जायसवाल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सतत निगरानी के कारण जिला अस्पताल सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय शुरू हुआ है। आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और मरीज-केंद्रित कार्यशैली ने अस्पताल को क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाई है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
