सारंगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत गोड़म में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, अनुविभागीय अधिकारी डॉ. वर्षा बंसल, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति शपथ संकल्प कार्यक्रम में लगभग 955 लोगों ने सहभागिता कर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।


- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
