सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 जून 2026। जिले में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम रेड़ा पहुंचकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों से सीधे संवाद कर कार्य की प्रगति, पंचायत स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं तथा रोजगार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रोजगार सहायक को माप-जोख का कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निगरानी कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का लाभ भी मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवं जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ राधेश्याम नायक भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अमले को विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
