सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जून 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र कुटेला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एवं संबंधित पक्ष 10 जून 2026 तक अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर महिला एवं बाल विकास विभाग के ई-भर्ती पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को https://aww.e-bharti.in/� पोर्टल का उपयोग करना होगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवसर प्रदान किया गया है।
परियोजना कार्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन कर आवश्यक होने पर समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चयन निष्पक्ष और नियमसम्मत ढंग से किया जा सके।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

