सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 जून 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत बैगीनडीह के आश्रित ग्राम भिमखोलिया में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला का संबंधित गांव की निवासी होना अनिवार्य है। निवास प्रमाण के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना चाहिए अथवा सरपंच एवं सचिव के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त या पटवारी द्वारा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
आवेदन के साथ 8वीं की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेजों पर अभ्यर्थी के स्वयं के हस्ताक्षर होना आवश्यक है।

ई-भर्ती पोर्टल से भर्ती प्रक्रिया हुई पारदर्शी
महिला एवं बाल विकास विभाग के नए दिशा-निर्देशों के तहत अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्तियां पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से की जा रही हैं। विभाग का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और त्वरित बनाना है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के ई-भर्ती पोर्टल पर जाकर कैंडिडेट लॉगिन विकल्प का चयन करना होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन किया जाएगा। इसके पश्चात डैशबोर्ड में उपलब्ध “पद के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक कर जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और पद का चयन करना होगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक विवरण भरने के साथ निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा।
दावा-आपत्ति की भी सुविधा
यदि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, अंक गणना या अन्य किसी विषय को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति या शिकायत हो, तो वे ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने पात्र महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




