बरमकेला। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट को यथावत रखने के निर्णय का व्यापारिक समुदाय ने स्वागत किया है। कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि यह फैसला देश के व्यापार, उद्योग, एमएसएमई क्षेत्र तथा उपभोक्ताओं के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि रेपो रेट में वृद्धि नहीं होने से गृह ऋण, वाहन ऋण और व्यावसायिक ऋण की ईएमआई पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और निवेश का माहौल मजबूत होगा। साथ ही उद्योग एवं व्यापार जगत को अपनी विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में भी सुविधा मिलेगी।
रतन शर्मा ने कहा कि आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों को स्थिर बनाए रखना इस बात का संकेत है कि केंद्रीय बैंक महंगाई नियंत्रण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सजग एवं प्रतिबद्ध है। वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के बीच यह निर्णय बाजार में स्थिरता और विश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को यथावत बनाए रखने का निर्णय महत्वपूर्ण है। इससे बैंकिंग प्रणाली में पर्याप्त तरलता बनी रहेगी तथा व्यापार, उद्योग और एमएसएमई क्षेत्र को ऋण उपलब्धता सुचारु रूप से मिलती रहेगी।
कैट जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि आरबीआई की यह संतुलित मौद्रिक नीति देश की आर्थिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कैट इस निर्णय का स्वागत करता है और इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम मानता है।

- लोक कलाकारों ने संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के कार्यों को सराहा… - September 10, 2026
- सरसीवां पुलिस का साइबर वार: गांव-गांव पहुंचकर ठगी के जाल से बचने का दिया मंत्र… - September 10, 2026
- सारंगढ़:कर्मचारी हितों की आवाज लेकर मंत्री बघेल के दरबार पहुंचा फेडरेशन, मांगों और समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा… - September 10, 2026
