सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी जोईंधाराम डहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।


- गांव माटी की खुशबू से मॉस्को तक का सफर..डोमाडीह की बेटी सत्यभामा बनेगी डॉक्टर..रूस के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन.. - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
