सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026। जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम कोरकोटी के प्रगतिशील किसान हेमंत पटेल आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से न केवल खेती की लागत कम की है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखा है।
हेमंत पटेल ने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से धान की फसल में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। पहले जहां दानेदार यूरिया के परिवहन और उपयोग में अधिक श्रम व खर्च लगता था, वहीं नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की छोटी बोतलों को आसानी से खेत तक पहुंचाया जा सकता है तथा छिड़काव के माध्यम से सरलता से उपयोग किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से धान की फसल अधिक हरी-भरी और स्वस्थ दिखाई देती है। पौधों की वृद्धि बेहतर होती है तथा पोषक तत्वों का प्रभावी उपयोग होने से उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि दर्ज की गई है। कम मात्रा में उर्वरक के उपयोग से किसानों का खर्च कम हो रहा है, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनती जा रही है।
हेमंत पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए जिले के अन्य किसानों से भी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाने की अपील की। उनका कहना है कि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए नैनो उर्वरक एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरे हैं। आधुनिक कृषि की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समय, श्रम और परिवहन लागत की बचत होती है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान मिलता है।
नैनो उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से जिले में टिकाऊ और लाभकारी खेती को नई दिशा मिल रही है, जिससे किसान आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

- गांव माटी की खुशबू से मॉस्को तक का सफर..डोमाडीह की बेटी सत्यभामा बनेगी डॉक्टर..रूस के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन.. - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, 6 साल की भतीजी का अपहरण कर किया था रेप, चाचा ने हत्या कर कार में रख दी थी लाश… - September 11, 2026
- छत्तीसगढ़:मंदिर में पूजा कराई, गंगाजल पिलाया, उसके बाद दी अंतिम संस्कार की अनुमति, 8 साल पहले धर्म बदल चुका था परिवार… - September 11, 2026
