सारंगढ़। जिले में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई कर सट्टा कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सारंगढ़ तहसील के पास कागज में सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा संचालन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय साहू, निवासी फुलझरिया पारा सारंगढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 नग सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन एवं नगदी 1175 रुपये बरामद किए गए। जब्त सामग्री के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 267/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता की आमजन सराहना कर रहे हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, आरक्षक सुरेंद्र पटेल, पुरुषोत्तम राठौर सहित कोतवाली पुलिस के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




