सारंगढ़। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा और शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व और सक्रिय निगरानी के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फुलझरिया पारा स्थित सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी प्रमोद यादव के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी चंदन यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक थैलों में रखी कुल 56 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 10 लीटर 80 मिलीलीटर तथा अनुमानित कीमत 4,480 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।
कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्रधान आरक्षक भँवर काटले, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, योगेश, सुरेंद्र पटेल, महिला आरक्षक लत जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सारंगढ़ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए थाना प्रभारी प्रमोद यादव द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाइयों की आमजन सराहना कर रहे हैं। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के बीच स्पष्ट संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




