सारंगढ़। जिले में एक बार फिर प्रशासनिक निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर की पीड़ित महिला नवधी लहरे ने पुलिस, प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वे किसी बड़ी घटना के घटित होने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि वे लगातार शिकायतें कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि – कैलाश राय उर्फ चिंटू, जो पूर्व विधायक राय का भतीजा बताया जा रहा है, लंबे समय से उसे और उसके पति को धमका रहा है। 27 मई की सुबह कैलाश राय हथियार लेकर उसके घर पहुंचा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। डरे – सहमे परिवार ने तत्काल 112 पर कॉल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मारपीट व धमकी दी जा चुकी है, जिसकी शिकायत थाना सरसींवा और कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी। बावजूद इसके अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न कर पुलिस ने आरोपी को खुली छूट दे रखी है, जिससे उसका मनोबल और बढ़ गया है और वह लगातार प्रताड़ित कर रहा है। इस मामले ने प्रशासन और पुलिस की कार्य शैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, वहीं क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुरे मामले में प्रशासन ने जाँच उपरांत कुछ बता पाने की बात कहीं है।



- पलायन से आत्मनिर्भरता तक: बैगन की खेती से कृष्णा बनीं लखपति दीदी… - September 11, 2026
- सारंगढ़ में गूंजेगा गणपति नाम, भव्य सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 14 सितंबर को… - September 11, 2026
- ‘सेवा से संकल्प यात्रा’ को सफल बनाने जुटे भाजपाई, पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश… - September 11, 2026
