सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जून 2026। जिले में अनुकम्पा नियुक्ति के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनेश कुमार चौहान को पटवारी प्रशिक्षण हेतु सशर्त आदेश जारी किया है। यह निर्णय उनके पिता स्वर्गीय पुनऊराम चौहान के निधन के बाद परिवार को राहत और सहारा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।
स्वर्गीय पुनऊराम चौहान कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा, सारंगढ़ में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे। शासकीय सेवा के दौरान 28 फरवरी 2026 को उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवार पर आर्थिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ गया था। ऐसे समय में शासन की अनुकम्पा नियुक्ति नीति के तहत उनके पुत्र दिनेश कुमार चौहान को अवसर प्रदान किया गया है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार चौहान को पटवारी पद पर नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा तथा प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना आवश्यक रहेगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने और निर्धारित शर्तों की पूर्ति के बाद ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
जिला प्रशासन के इस निर्णय को संवेदनशील एवं मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल दिवंगत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि शासन की कर्मचारी हितैषी नीतियों का भी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। प्रशासन का मानना है कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य ऐसे परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा देना है, जिन्होंने अपने परिजन को शासकीय सेवा के दौरान खोया है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पात्र मामलों में अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

- सारंगढ़:पिता की सेवा का मिला सम्मान: अनुकम्पा नियुक्ति से बेटे को मिला नया संबल, पटवारी प्रशिक्षण का आदेश जारी… - June 2, 2026
- सारंगढ़:1076 सीएम हेल्पलाइन से बदलेगी शिकायत निवारण व्यवस्था, अब हर शिकायत पर होगी सीधी निगरानी… - June 2, 2026
- झाल में 3 जून को लगेगा सुशासन तिहार शिविर, 19 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल… - June 2, 2026

