रायगढ़। जिले में एक कहावत वर्षों से प्रशिद्ध है-चीते की चाल, बाज की नजर और विवेक पाटले की निष्पक्ष कार्रवाई पे शक नही करना चाहिये। क्योंकि अभी तक जिले में एक ऐसी छवि वाले थानेदार जिनको जिले में रॉबिनहुड पांडे के नाम से जाना जाता है वो हैं विवेक पाटले..जिनके बारे में जनमानस में कहावत है गरीबों का दोस्त और गुनहगारों की आफत, जिनका पोस्टिंग अब नवनिर्मित जिले सारंगढ़ में होने वाली है। क्योंकि एसपी रायगढ़ के आदेशानुसार सरिया टीआई विवेक पाटले का पदभार सरिया थाना से सारंगढ़ थाने में किया गया है।
क्योंकि नवनिर्वाचित जिले में निष्पक्षता से कार्य करने के लिए वर्तमान में जो योग्य और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति जो कानून व्यवस्था को सारंगढ़ में सुचारू रूप से चलायमान रखने में काबिल और सबसे योग्य हैं वो हैं विवेक पाटले…

रायगढ़/सरिया/छाल में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने का मिला ईनाम-
विवेक पाटले जो की दबंगाई के साथ कमजोर वर्ग को लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एक तरफ अनैतिक काम करने वालो के लिए कहर बनकर टूटते हैं वहीं दूजी तरफ गरीब और कमजोर पक्ष के लिए मसीहा की उपाधि से जनता के बीच नवाजे गये श्री पाटले का एक ही उद्देश्य है कि अगर शहर क्राईम फ्रि हो जाये तो जनता खुद-ब-खुद स्वच्छन्द हो जायेंगे। ऐसी मानसिकता वाले थाना प्रभारी के आते ही सारंगढ़ में शांति व्यवस्था मुकम्मल होगी इस पर संदेह नही किया जा सकता।
सट्टा/अवैध शराब, चोरी और राजनीतिक दबाव से पार पाना होगी चुनौती-
विवेक पाटले यूँ तो अब तक अनेक थाना में पदस्थापना ले चुके हैं और हज़ारों गम्भीर केश को सॉल्व कर चुके हैं लेकिन सारंगढ़ की बात ही बाकी से अलग है। क्यूंको सारंगढ़ की राजनीति हमेशा से जिले में चर्चा की विषय रही है। यहाँ की जनता और प्रजा को एक ऐसे कानून के पुजारी की आवश्यकता है जो कि निष्पक्ष न्याय कर पाएं, लेकिन मीडिया के साथ जनता को विवेक पाटले के ऊपर पूर्ण विश्वास है। क्योंकि इनके द्वारा रायगढ़, छाल, सरिया में लिए गए वैधानिक एक्शन किसी से छुपे नही हैं। और सबकी उम्मीदें विवेक पाटले से बढ़ गयी हैं। बहरहाल सारंगढ़ में एक तरफ पब्लिक की उम्मीदें तो बढ़ी हैं,लेकिन शराब तश्कर,सट्टा खाईवाल और अनैतिक काम करने वालों को नींद मानो उड़ सी गयी है।
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
