उत्तर प्रदेश/एक जवान लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बाप की धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सामने आया है.

पुलिस ने आरोपी युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा, फतेहुल्लागंज में एक पुरुष के साथ उसके रिश्ते पर आपत्ति जताने वाले पिता की हत्या करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है. युवती और उसके प्रेमी ने 17 नवंबर और 18 नवंबर की दरम्यानी रात को आदमी की हत्या कर दी. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
संभल जिले की पुलिस के मुताबिक, थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम भूड़ा बेगमपुर में एक शख्स नौबत सिंह की धारदार हथियारों से रात में हत्या करने को लेकर उसकी पत्नी ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने हत्या के इस मामले में मृतक नौबत सिंह की बेटी रानी सिंह जाटव और उसके प्रेमी राहुल जाटव को अरेस्ट किया है. आरोपी संभल जिले के थाना हजरतनगर गढ़ी के ग्राम रहटौल फतेहउल्लागंज का रहने वाला है.
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
