सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की नीति के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आपदा पीड़ित परिवारों को बड़ी सहायता मिली है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिया तहसील के ग्राम बरगांव निवासी श्याम सुंदर निषाद की दीवार गिरने से हुई मृत्यु के मामले में उनकी पत्नी कुमारी निषाद को चार लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
इसी प्रकार सर्पदंश से हुई मौतों के मामलों में ग्राम नदीगांव के कार्तिक राम कहरा के पुत्र दिवाकर आदित्य तथा दयालपुर, तहसील बिलाईगढ़ निवासी ललिता बाई के पति अंतलाल खैरवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
वहीं पानी में डूबने से हुई मौतों के मामलों में सारंगढ़ तहसील के ग्राम हिर्री निवासी मधुमालती के पिता चंद्रशेखर खुराना तथा बरमकेला तहसील के ग्राम खिचरी निवासी चित्रसेन चौहान की पत्नी कुशी चौहान के संयुक्त परिवार को भी चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की मंजूरी दी गई है।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आर्थिक सहायता राशि से पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिलेगा तथा उन्हें राहत प्राप्त होगी।
जिले में प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की जा रही है।

- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
