रायपुर। छत्तीसगढ़ के अस्थिबाधित दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय रोजगार सेवा, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) द्वारा आगामी 5 जून 2026 को रायपुर में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में चयनित आवेदकों को योग्यता के अनुसार ₹11,000 से लेकर ₹30,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ. (श्रीमती) शशी अतुलकर ने बताया कि यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। मेले का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

’यंग इंडिया’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
क्रेडालिस कैपिटल प्रा. लिमिटेड,आई.ट्रेड टेलिमैटिक्स निगरानी जी.पी.एस.,रामा उद्योग प्रा. लिमिटेड, बारबरिक ट्रान्सफार्मर्स,अविनाश डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड
स्काई ऑटोमोबाईल (मारुति नेक्सा), रायपुर
पात्रता एवं नियम-
छत्तीसगढ़ के वे सभी इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांगजन जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हैं।
आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रहना अनिवार्य है ।
चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायपुर जिला रहेगा।
आवश्यक दस्तावेज-
मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति और एक सेट फोटोकॉपी के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बी.ई., आई.टी.आई., डीसीए, पीजीडीसीए आदि की अंकसूची),
तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र।
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र,
स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र,
आधार कार्ड।
आवेदकों को रोजगार मेले में आने-जाने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। इसके साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदकों को स्वयं करनी होगी।
अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए आवेदक कार्यालयीन समय पर दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
- रायपुर में 5 जून को अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेला, 30 हजार तक वेतन… - May 27, 2026
- जनता की चौपाल बनेगा केड़ार: सुशासन तिहार शिविर में सीधे प्रशासन से रूबरू होंगे ग्रामीण… - May 27, 2026
- सुशासन तिहार शिविर में योजनाओं की बरसी सौगात, किसानों-महिलाओं समेत दर्जनों हितग्राही हुए लाभान्वित… - May 27, 2026

