सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 मई 2026। जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखमपुरा स्थित गौशाला परिसर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर जनकल्याणकारी योजनाओं के महाकुंभ के रूप में नजर आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ वितरित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने शासन की योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम में कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजनाओं का फीडबैक भी लिया तथा अधिकारियों को आमजन तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 19 किसानों को बी-1 एवं डिजिटल किसान किताब वितरित की गई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग ने 9 महिलाओं को फलदार पौधों का वितरण किया, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए।
इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा 5 किसानों को नीम अर्क जैविक कीटनाशक किट प्रदान की गई तथा 11 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। मछली पालन विभाग द्वारा 2 स्व-सहायता समूहों को मछली जाल उपलब्ध कराया गया। वहीं खाद्य विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, जनपद सीईओ, तहसीलदार, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पणिग्राही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

- रायपुर में 5 जून को अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेला, 30 हजार तक वेतन… - May 27, 2026
- जनता की चौपाल बनेगा केड़ार: सुशासन तिहार शिविर में सीधे प्रशासन से रूबरू होंगे ग्रामीण… - May 27, 2026
- सुशासन तिहार शिविर में योजनाओं की बरसी सौगात, किसानों-महिलाओं समेत दर्जनों हितग्राही हुए लाभान्वित… - May 27, 2026

