सारंगढ़। जिला प्रशासन सारंगढ़ एवं खेल, युवा कल्याण विभाग द्वाराओ आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 के समापन समारोह में सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण ने सेंटर को जिले में नई पहचान दिलाई।
कलेक्ट्रेट सभागार, सारंगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में सेंटर के प्रतिभाशाली बच्चे आर्यन, प्रिंस, प्रिंसी, आद्या और साक्षी सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्राएं निशा, खिलेश्वरी एवं संजना को कलेक्टर श्रीमती साहू के करकमलों से प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
विशेष रूप से हरदी स्कूल की छात्राओं निशा, खिलेश्वरी और संजना ने 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के पीछे व्यायाम शिक्षिका श्रीमती ममता साहू का मार्गदर्शन एवं बोइरमाल के हेड मास्टर डॉ. जोहित कुमार पटेल का विशेष सहयोग और प्रोत्साहन महत्वपूर्ण रहा।
सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की मुख्य शिक्षिका एवं संचालिका पद्मावती साहू ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
समारोह में उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे सारंगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
