सारंगढ़। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 की विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के लिए अपने विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति कर दी है। प्रतापगंज, सारंगढ़ निवासी श्री राजकमल (गोलू) अग्रवाल को नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ को जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि श्री राजकमल (गोलू) अग्रवाल नगर पालिका परिषद सारंगढ़ की विभिन्न बैठकों, आयोजनों, कार्यों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की है।
इस नियुक्ति के बाद श्री राजकमल (गोलू) अग्रवाल के समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाइयाँ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।





