सारंगढ़। धरती आबा शिविर के दौरान जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया। ग्राम पंचायत परसापाली में आयोजित शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया।
धरती आबा शिविर में कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इन्द्रजीत बर्मन की उपस्थिति के दौरान ग्राम पंचायत परसापाली के सरपंच एवं पंचों ने ग्राम पंचायत सचिव सुदर्शन हिरवानी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि सचिव पंचायत में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते थे तथा आम नागरिकों के आवेदन लेने के लिए भी ग्राम पंचायत नहीं पहुंचते थे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी सचिव द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही शासकीय कार्यों के प्रति उदासीन रवैये को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री इन्द्रजीत बर्मन ने ग्राम पंचायत सचिव सुदर्शन हिरवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
निलंबन आदेश के अनुसार सुदर्शन हिरवानी का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है तथा लोगों ने जिला प्रशासन की सक्रियता की सराहना की है।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




