सारंगढ़। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती लहरें ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपीलों को भारत के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि देशवासियों को अब जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए संसाधनों के संरक्षण और स्वदेशी सोच को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक वर्ष तक विदेशी यात्राओं से बचने, विदेशों में होने वाली भव्य शादियों पर पुनर्विचार करने तथा सोने की अनावश्यक खरीदी कम करने की अपील भारत की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल व्यक्तिगत बचत का विषय नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की व्यापक सोच है।
बैजयंती लहरें ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार पूल व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही है, जिससे ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण और ईंधन की खपत में बड़ी कमी लाई जा सकती है। यदि लोग साझा वाहन व्यवस्था अपनाते हैं तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आम लोगों की आर्थिक बचत भी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खाद्य तेल की खपत कम करने और किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाकर जैविक खेती अपनाने की अपील भी की है। इससे न केवल लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि खेती की लागत कम होने के साथ जमीन की उर्वरा शक्ति भी सुरक्षित रहेगी।
लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की बात पर जोर देते हुए श्रीमती लहरें ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” की भावना ही भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव तैयार करेगी। स्थानीय उत्पादों के उपयोग से छोटे व्यापारियों, कारीगरों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह सोच केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुधार और टिकाऊ शहरी विकास की व्यापक अवधारणा को दर्शाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री ने इसे किसी कानून के माध्यम से लागू करने के बजाय लोगों से स्वेच्छा से अपनाने का आग्रह किया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभागीदारी की सच्ची मिसाल है।
बैजयंती लहरें ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के लिए शहरों में सड़कों के साथ अलग साइकिल ट्रैक और बेहतर फुटपाथ बनाए जाने की आवश्यकता है, ताकि लोग छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलने और साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित हों। इससे ईंधन की बचत के साथ लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
उन्होंने अंत में कहा कि यदि देशवासी प्रधानमंत्री मोदी की इन अपीलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो भारत आत्मनिर्भर, स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
