सारंगढ़। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर जिला पंचायत सदस्य Binod Bhardwaj ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को देश के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 20वीं सदी के ऐसे दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने भारत को आधुनिक तकनीक, दूरसंचार और डिजिटल सोच की दिशा में आगे बढ़ाने का साहसिक कार्य किया।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि जिस समय देश पारंपरिक व्यवस्था से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, उस दौर में राजीव गांधी ने भारत को नई तकनीक और आधुनिक विकास की राह दिखाई। उन्होंने दूरसंचार क्रांति की नींव रखी, जिसके कारण आज मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल व्यवस्था गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश जिस डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है, उसकी मजबूत आधारशिला राजीव गांधी द्वारा ही रखी गई थी।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, गरीबों और आम नागरिकों की आवाज को मजबूत करने का कार्य करती रही है। राजीव गांधी का सपना था कि देश का हर युवा शिक्षित, सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम बने। उसी सोच को कांग्रेस आज भी आगे बढ़ा रही है।
बिनोद भारद्वाज ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे राजीव गांधी के सपनों को साकार करने आगे आएं और देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है और राजीव गांधी ने हमेशा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार माना था।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
