सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चौकी कनकबीरा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर ने अपनी टीम के साथ ऐसी दबिश दी, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई और सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कनकबीरा धान उपार्जन मंडी के सामने जंगल किनारे बने झोपड़ी एवं बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान झोपड़ी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सुंदरलाल मैत्री उर्फ गोलू पिता बोधराम मैत्री उम्र 31 वर्ष निवासी कनकबीरा बस्तीपारा चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ बताया। जब उससे शराब रखने और बिक्री के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाना और बिक्री करना स्वीकार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50-50 लीटर क्षमता वाले 4 नीले ड्रमों में भरी करीब 200 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण, 200-200 लीटर क्षमता वाले 5 बड़े ड्रम, गुड़, शक्कर, महुआ से तैयार पास, प्लास्टिक बाल्टी तथा इलेक्ट्रिक क्वाइल लगे बड़े-छोटे सिल्वर गंज सहित करीब 15 हजार रुपये कीमत का सामान भी जब्त किया गया। मौके पर मौजूद शराब बनाने के लिए तैयार सामग्री और पास को पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 236/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर की सक्रियता, सूझबूझ और कड़ी निगरानी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। वहीं प्र0आर0 हीराधर नाग, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला, पोशेंद्र कुर्रे, बिहारी लाल साहू सहित समस्त पुलिस स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही।


- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




