साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म ‘करुप्पू’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। सूर्या के फैंस ने लंबे वक्त से इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया।

इस फिल्म में सूर्या ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। सूर्य की ‘करुप्पू’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘करुप्पू’ को दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘करुप्पू’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से सामना हुआ। ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की। वहीं, अब इसके बुधवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसे वीकेंड का कितना फायदा मिला।
बुधवार को भी जारी रहा ‘करुप्पू’ की दहाड़
सूर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। अपने करियर सूर्या ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में अब उनकी शानदार फिल्मों में ‘करुप्पू’ का नाम भी शामिल हो गाय हैं। ‘करुप्पू’ ने ओपनिंग डे यानी 14 मई को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसने वीकेंड पर जमकर धुआं उड़ाया। ऐसे में अब इसके 6वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘करुप्पू’ ने बुधवार को 10.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘करुप्पू’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 105.35 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘करुप्पू’ का कलेक्शन
क्या है ‘करुप्पू’ की कहानी?
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ की कहानी की बात करें तो ये एक तमिल फेन्टेसी एक्शन ड्रामा फिल्म है। सूर्य की ‘करुप्पू’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। इसकी कहानी पुलिस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें भ्रष्ट न्याय प्रणाली और रसूखदार लोगों द्वारा गरीबों का शोषण दिखाया गया है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
