आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: वैभव सूर्यवंशी की 93 और ध्रुव जुरेल की 53 रन की पारी के दम पर राजस्थान ने करो या मरो मैच में लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया।

राजस्थान ने जरूरी 221 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह राजस्थान की इस सीजन 7वीं जीत है, जबकि लखनऊ की यह 13 मैच में 9वीं हार है। इस जीत के साथ राजस्थान ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली है जबकि लखनऊ की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है।
RR VS LSG मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर इस सीजन अपनी 7वीं जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही 13 मैच में उसके 14 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद और भी मजबूत हो गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे केवल अपना आखिरी मुकाबला जीता होगा। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर निकल चुकी है।
क्रमांक टीम मैच जीत/टाई (W) हार (L) प्वाइंट्स (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 +0.350
4 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स 13 6/1 6 13 +0.227
6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 12 -0.016
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
8 कोलकाता नाईट राइडर्स 12 5 6 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 13 4 9 8 -0.702
प्लेऑफ के 3 टीमें हुई तय
सोमवार को हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की 3 टीम तय हो गई थीं। आरसीबी 18 प्वाइंट के साथ टॉप पर है और अब उसका टॉप-2 में फिनिश होना कन्फर्म हो गया है। आरसीबी के अलावा गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। हालांकि, इन दोनों में अब भी टॉप-2 पर फिनिश करने की जंग जारी रहेगी। इसके अलावा चौथी टीम के तौर पर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब राजस्थान के 13 मैच में 14 अंक हो गए हैं और उसे आखिरी मुकाबला खेलना है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
