पंजाब किंग्स ने लगातार 6 मैच जीतने के बाद अब लगातार 6 हार भी हासिल कर ली है और उसका बुरा दौर शुरू हो गया है। रविवार दोपहर धर्मशाला में खेले गए आज के मैच में आरसीबी ने उन्हें 23 रनों के बड़े से अंतर से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश दिखे। उन्होंने अपने बयान में बताया कि हम पावरप्ले में ही मैच हार गए थे।
पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया मैच
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि कहां से आपको लगा कि अब मैच हाथ से निकल रहा है। इसका उन्होंने बड़ी ईमानदारी से जबाव दिया। अय्यर ने कहा, “जाहिर है, उन्होंने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के बाद गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। मुझे लगता है कि 222 रन बनाना सराहनीय प्रदर्शन था और हम गेंदबाजी में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए।” अय्यर ने कहा “मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया था।” शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने पर श्रेयस अय्यर ने कहा “बिल्कुल, हमारे तीन विकेट गिर चुके थे और हमारे ज्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे। पावरप्ले में वे हमें जो शुरुआत देते थे, ज़ाहिर है इस बार हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और साथ ही मेरा जल्दी आउट हो जाना भी निराशाजनक रहा।”
हार-जीत से मेरे व्यक्तित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ता
इस मैच में मिली हार और लगातार 6 हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश नजर आए और उन्होंने अपनी निराशा को शब्दों में भी बयांन किया। श्रेयस अय्यर ने सीधे शब्दों में अपने दुख को व्यक्त करते हुए कहा “बहुत निराश हूं, लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच के कुछ अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मुझे लगता है कि हम लगभग 10 रन प्रति ओवर की रफ्तार से अच्छा खेल रहे थे, लेकिन हां, लक्ष्य से चूक गए।” उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा “भुवी और हेजलवुड की गेंदबाज़ी जबरदस्त थी।” लखनऊ के खिलाफ अगले मैच से पहले सकारात्मक रहने पर बात करते हुए अय्यर ने कहा “बिल्कुल। मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं, चाहे परिणाम कुछ भी हो। इससे मेरे व्यक्तित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ता और मैं हमेशा दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ता हूं। मैं अतीत में ज्यादा उलझा नहीं रहती। यह बीत चुका है, यह सब खत्म हो गया है। कल फिर मैं सूर्योदय देखूंगा और हर मुश्किल के बाद उम्मीद की किरण जरूर होती है।”
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




