सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम हरदी में 18 मई को विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शासकीय हाईस्कूल परिसर हरदी में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें आसपास के 17 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतें प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
शिविर में ग्राम रेड़ा, चंवरपुर, भंवरपुर, अमेठी, बासीनबहरा, कोतरी, मुड़ियाडीह, जिल्दी, सुवाताल, उधरा, पचपेड़ी, दुर्गापाली, गोडिहारी, रापागुला, हरदी, चंदाई एवं कुधरी के नागरिक भाग लेंगे। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
