सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 मई 2026/ जिले में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत 18 मई को विभिन्न तहसीलों एवं उप तहसीलों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही राजस्व सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम कनकीडीपा, परधियापाली और आमाकोनी बड़े, सरिया तहसील अंतर्गत बरपाली, नदीगांव, सुरसी और पोरथ, बिलाईगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र तथा कोसीर उप तहसील अंतर्गत ग्राम चांटीपाली में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित अन्य राजस्व मामलों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर शासन की इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं। राजस्व पखवाड़ा के माध्यम से प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर लोगों को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

- लगातार 6 हार के बाद भी कम नहीं हो रहा श्रेयस अय्यर का इगो, कहा निराश हूं, लेकिन फर्क नहीं पड़ता… - May 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के ‘स्लीपर सेल नेटवर्क’ का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देशभर में हुए 60 से ज्यादा मामलों से जुड़े तार… - May 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 21 मवेशियों की मौत, आंधी-तूफान से उखड़े पेड़… - May 18, 2026
