दशकों तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए अच्छा काम करने वाले एंड्रयू लेपस निस्संदेह एक बेहतरीन स्पोर्ट्स साइंटिस्ट हैं। खिलाड़ियों को फिट और मैच के लिए तैयार रखने में उनकी विशेषज्ञता पर कोई सवाल नहीं उठता।

लेकिन सवाल यह है कि महत्वपूर्ण मुकाबले से ठीक पहले पंजाब किंग्स और आरसबी के बीच धर्मशाला में होने वाले सीजन तय करने वाले मैच से पहले पंजाब ने अपने हेड फिजियो को प्रेस कान्फ्रेंस के लिए भेजा।
शनिवार को करीब एक दर्जन पत्रकार एचपीसीए स्टेडियम पहुंचे थे। उनके पास सवाल थे। ऐसे सवाल, जो लगातार पांच हार के बाद नॉकआउट जैसी स्थिति वाले मुकाबले से पहले अपने आप बन जाते हैं। टीम कॉम्बिनेशन क्या होगा, ड्रेसिंग रूम दबाव को कैसे संभाल रहा है और ट्रेनिंग में क्या बदलाव किए गए हैं। ये वे सवाल थे, जिनका जवाब लोग जानना चाहते थे।
टाल गए सवाल
लेकिन धर्मशाला में सामने आए एंड्रयू लेपस। जब उनसे टॉस के महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह शायद मेरे कार्यक्षेत्र से थोड़ा बाहर है। जब उनसे इस मैदान पर लगातार दो हार और दिन के मुकाबले की परिस्थितियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि फिर से कहूंगा, यह मेरे कार्यक्षेत्र से बाहर है। क्रिकेट से जुड़ी चीजों में मेरी भूमिका नहीं होती। मैं अपने काम तक ही सीमित रहता हूं।
प्लेऑफ की राह मुश्किल
पंजाब के लिए ये मैच प्लेऑफ के लिए काफी अहम है। सीजन की शुरुआत दमदार तरीके से करने वाली पंजाब जीत की राह से भटक गई है और उसे लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में एक समय उसका कंफर्म प्लेऑफ स्पॉट अधर में लटक गया है जिसके लिए उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
