सारंगढ़। जिपं सदस्य श्रीमती शिव कुमारी साहू ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया आर्थिक अस्थिरता, ईंधन संकट और वैश्विक तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना कर रही है। ऐसे दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा अनावश्यक सोना खरीदी से बचने की अपील आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इतिहास भी इस बात का गवाह है कि जब-जब देश आर्थिक चुनौतियों से गुजरा है, तब राष्ट्रीय हित में ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हुई है। श्रीमती साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी विदेशी मुद्रा संकट के दौरान देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में त्याग, सादगी और संयम अपनाना समय की मांग है। फिजूल खर्ची से बचते हुए बचत और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना जरूरी है। आर्थिक संकट के इस दौर में संयम, बचत और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच कोई नई बात नहीं, बल्कि देशहित में सभी सरकारों और नेतृत्व द्वारा अपनाई गई जिम्मेदार दृष्टि रही है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
