सारंगढ़। केशरवानी धर्मशाला में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान कार्यक्रम’ को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि एक हजार वर्षों के विनाशकारी प्रहारों और तमाम चुनौतियों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज भारतीय अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव के अटूट प्रतीक के रूप में खड़ा है।
विरासत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास को संघर्ष, पुनर्निर्माण और आत्मसम्मान की एक प्रेरणादायी गाथा बताया।
मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए श्री पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि “सनातन संस्कृति और हमारी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखना हर नागरिक का मौलिक दायित्व है। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय समाज की अटूट आस्था और अदम्य आत्मबल का परिचायक है, जिसने विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहा है।”
इस अवसर पर जिला प्रशासन और राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आए जिसमें
संजय भूषण पाण्डेय अध्यक्ष, जिला पंचायत (सारंगढ़-बिलाईगढ़)
श्रीमती पदमिनी भोई साहू कलेक्टर, श्री ज्योति पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष,
भुवन लाल मिश्रा भाजपा प्रवक्ता के साथ
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।



- सारंगढ़:जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 7 गांवों के ठेकेदारों के ठेके निरस्त… - June 26, 2026
- सारंगढ़:कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर का बड़ा अभियान, आंगनबाड़ी पहुंचकर माताओं को दिया सुपोषण का मंत्र… - June 26, 2026
- सारंगढ़:सुशासन तिहार बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, 417 जरूरतमंदों को मिला सीधा लाभ… - June 26, 2026


