महाराष्ट्र दिवस 2026 के अवसर पर रिलीज हुई रितेश देशमुख स्टारर द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने क्षेत्रीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है.

यह फिल्म दर्शकों के दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर हर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रही है. यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन पार करने वाली सबसे तेज मराठी फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया…

फिल्म की सफलता के मुख्य कारण
इस फिल्म की सफलता में बड़े सितारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. फिल्म में सलमान खान का ‘जीवा महाला’ के रूप में कैमियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा, संजय दत्त द्वारा निभाया गया ‘अफजल खान’ का डरावना किरदार भी भीड़ को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है. फिल्म अब अपने दूसरे वीकेंड के लिए तैयार है, जहां इसकी कमाई में भारी उछाल की उम्मीद की जा रही है.
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े और उपलब्धियां
‘राजा शिवाजी’ ने अपने पहले ही दिन 11.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ इतिहास रचा, जो मराठी सिनेमा के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है. फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में रितेश की पुरानी फिल्म ‘लय भारी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था.
वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई
वर्किंग डेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही. पहले सोमवार को फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले रिकॉर्ड (फिल्म ‘वेड’ के 3.02 करोड़) से लगभग दोगुना था. सातवें दिन तक फिल्म ने अपने 100 करोड़ के कुल बजट का 58% से अधिक हिस्सा वसूल कर लिया है. फिल्म ने पहला हफ्ते में कुल 53.65 करोड़ रुपये के कलेक्शन किया.
8वें दिन का लाइव कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, अपने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2,894 शो के माध्यम से 2.19 करोड़ रुपये का दैनिक नेट कलेक्शन किया है. हालांकि ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं. यह बाद में बदल भी सकते हैं. इसमें मराठी संस्करण का योगदान 1.72 करोड़ रुपये और हिंदी डब वर्जन का योगदान 0.47 करोड़ रुपये रहा. अब फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 54.53 करोड़ रुपये हो चुका है.
आगे कैसी चलेगी फिल्म?
शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में 50-60% का उछाल आ सकता है. फिलहाल सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म न होने के कारण, फिल्म 10वें दिन तक 70-75 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
फिल्म के दिग्गज कलाकार
फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन (संभाजी शहाजी महाराज), जेनेलिया देशमुख (महारानी सईबाई), विद्या बालन (बड़ी बेगम), भाग्यश्री (जीजाबाई), अमोल गुप्ते (मोहम्मद आदिल शाह) और फरदीन खान (शाहजहां) प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल देशमुख ने इस फिल्म से बाल कलाकार के रूप में अपना डेब्यू किया है.
