दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 51वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली को कोलकाता ने 8 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण दिल्ली की टीम 142/8 का ही स्कोर बना पाई, जिसे फिन एलन के शतक की बदौलत कोलकता की टीम ने 14.2 ओवर में ही 147/2 का स्कोर बनाकर हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में वैसे तो रनों की बारिश के लिहाज से ज्यादा रोमांच नहीं रहा लेकिन फिर भी कई जबरदस्त रिकॉर्ड बन गए। इस लेख में हम DC vs KKR मैच के 17 बड़े रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
DC vs KKR मैच में बने 18 रिकार्ड्स पर एक नजर
- DC vs KKR मैच केएल राहुल के T20 करियर का 250वां मुकाबला रहा।
- DC vs KKR मैच के दौरान केएल राहुल ने 23 पारियों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जेपी डुमिनी और ऋषभ पंत की 35-35 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- केएल राहुल ने अपने IPL करियर के 500 चौके पूरे किए।
- केएल राहुल आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
पंजाब किंग्स के लिए 2548 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1410 रन
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1007 रन
- आईपीएल में किसी टीम के लिए सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (पारी के अनुसार):
20 – क्रिस गेल (आरसीबी)
21 – शॉन मार्श (पीबीकेएस)
23 – लेंडल सिमंस (एमआई), केएल राहुल (पीबीकेएस)
24 – डेवोन कॉनवे (सीएसके), केएल राहुल (डीसी)*
25 – मैथ्यू हेडन (सीएसके), साई सुदर्शन (जीटी) - 75.40 – समीर रिजवी का IPL 2026 में पहली 10 गेंदों के दौरान का स्ट्राइक रेट, उन 75 बल्लेबाजों में सबसे कम है जिन्होंने कम से कम पांच बार बल्लेबाजी की है। 11वीं गेंद से आगे उनका स्ट्राइक रेट 187.27 रहता है।
- आईपीएल की एक पारी में डीसी बल्लेबाज का सबसे कम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम गेंदें: 20 गेंदें):
48.57 – दिनेश कार्तिक बनाम पीबीकेएस, दिल्ली, 2010 (35 गेंदों में 17 रन)
50.00 – अक्षर पटेल बनाम केकेआर, दिल्ली, 2026 (22 गेंदों में 11 रन)*
52.17 – कॉलिन इंग्राम बनाम आरआर, दिल्ली, 2019 (23 गेंदों में 12 रन)
आईपीएल सीजन में कप्तान का सबसे कम औसत (7+ पारियां)
2.00 शेन वॉर्न (2010)
6.28 अक्षर पटेल (2026) *
11.08 इयोन मॉर्गन (2021)
12.00 हरभजन सिंह (2012)
12.75 आर अश्विन (2018)
- DC vs KKR मैच के दौरान फिन एलन ने अपने T20 करियर के 350 छक्के पूरे किए।
- आईपीएल में केकेआर के लिए सबसे तेज़ शतक (गेंदों के अनुसार):
47 – फिन एलन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026*
49 – सुनील नरेन बनाम आरआर, कोलकाता, 2024
53 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
- आईपीएल में केकेआर के शतक:
158* – ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
104 – वेंकटेश अय्यर बनाम एमआई, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), 2023
109 – सुनील नरेन बनाम आरआर, कोलकाता, 2024
100* – फिन एलन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026*
- फिन एलन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रन चेज में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
- आईपीएल की एक पारी में केकेआर के बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के:
13 ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2008
11 आंद्रे रसेल बनाम सीएसके चेन्नई 2018
10 फिन एलन बनाम डीसी दिल्ली 2026
- फिन एलन 2026 में एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बने:
101(53) पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बीबीएल में
100(33) न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में 100(47) आईपीएल में केकेआर के लिए
- फिन एलन आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने दो शतक लगाए थे (एक केकेआर और एक सीएसके के लिए)।
- दिल्ली में डीसी की लगातार सबसे अधिक हार:
2013-15 के बीच नौ हार
2026 में पांच हार *
2010-11 के बीच चार हार
2012-13 के बीच चार हार
- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2008 से 2025 के बीच 18 वर्षों में केवल छह व्यक्तिगत शतक लगे, जबकि इस सीजन में ही अकेले ही उनके खिलाफ तीन शतक लग चुके हैं।
