आंजनेय वार्ष्णेय को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना होने से पूर्व शुक्रवार 08 मई 2026 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में भव्य एवं आत्मीय विदाई दी गई। कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावुक होकर उनके कार्यकाल को याद किया।
समारोह का आयोजन राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर आईजी श्री गर्ग ने श्री वार्ष्णेय के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्री वार्ष्णेय ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की नई मिसाल स्थापित की है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून व्यवस्था को मिली नई मजबूती
23 अप्रैल 2025 से 08 मई 2026 तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने कई महत्वपूर्ण मामलों में सफलता प्राप्त की तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हुआ।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अपने सेवा काल में श्री वार्ष्णेय ने धमतरी और कोंडागांव जैसे चुनौतीपूर्ण और नक्सल प्रभावित जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं। कठिन परिस्थितियों में उनकी कार्यशैली, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता की हमेशा प्रशंसा होती रही है।
साइबर अपराध और सामुदायिक पुलिसिंग में विशेष पहचान
आईजी श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री वार्ष्णेय साइबर अपराधों पर गहरी पकड़ रखने वाले अधिकारी हैं। उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग को भी नई दिशा दी। समाज सेवा और जनसंपर्क आधारित पुलिसिंग की उनकी कार्यशैली विभाग के लिए प्रेरणादायी रही है।
उन्होंने कहा कि एक सफल पुलिस अधिकारी वही होता है जो सख्ती और संवेदनशीलता दोनों के साथ कार्य करे, और श्री वार्ष्णेय ने इस संतुलन को बखूबी निभाया है।
“जहां भी रहूंगा, विभाग के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा” — वार्ष्णेय
विदाई समारोह में भावुक होते हुए आंजनेय वार्ष्णेय ने पुलिस विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण के बाद भी यदि विभाग को किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो वे हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भावुक कर दिया तथा सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
कार्यक्रम में विवेक शर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री वार्ष्णेय को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शर्मा द्वारा किया
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




