सारंगढ़। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया जनगणना को सफल बनाने जिले में घर-घर पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। जिले के सुपरवाइजर विपिन महिलाने एवं प्रगणक रमा निराला, रोहित कुमार लक्ष्मे, सविता कुजूर, सुभाष चंद्र मेहर तथा अशोक कुमार बिंझवार ने घर-घर जाकर जनगणना संबंधी कार्य पूर्ण किया।
जानकारी के अनुसार अन्य कर्मचारियों द्वारा भी अभियान के रूप में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों से लगभग 33 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, बिजली, शौचालय, रसोई, आवासीय सुविधाएं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी शामिल रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्य जनगणना कार्य फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाएगा। इस जनगणना के माध्यम से नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का विस्तृत आंकलन किया जाएगा, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी सुविधाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायता मिलेगी।
जनगणना दल ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र और देश के विकास का सटीक आधार तैयार हो सके।

- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


