सारंगढ़। केशरवानी समाज में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके निखिल केशरबानी ने एक बार फिर समाज की सेवा के लिए आगे आने की इच्छा जताई है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों और सामाजिक बंधुओं से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए अपने अब तक के कार्यकाल को साझा किया।
निखिल केशरबानी ने बताया कि उन्होंने तरुण समिति के अध्यक्ष पद पर 10 वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज की सेवा की। इसके बाद उन्हें केशरवानी समाज के सहसचिव के रूप में 4 साल तक कार्य करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में वे सचिव पद पर पिछले 3 वर्षों से लगातार सक्रिय रहकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब समाज के आशीर्वाद और विश्वास का ही परिणाम है कि उन्हें लगातार सेवा करने का अवसर मिलता रहा। अब वे आगामी समय में सारंगढ़ केशरवानी सेवा समिति का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए समाज से पुनः समर्थन की अपेक्षा कर रहे हैं।
निखिल केशरबानी ने भावुक शब्दों में कहा कि—
“आप सभी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी आप सभी का स्नेह और समर्थन मिलेगा। मैं समाज का सच्चा सेवक बनकर हमेशा समाज की सेवा करता रहूंगा।”
समाज में उनकी सक्रियता, अनुभव और सेवा भावना को देखते हुए यह माना जा रहा है कि उन्हें व्यापक समर्थन मिल सकता है। अब सभी की नजरें समाज के निर्णय और आगामी प्रतिनिधित्व पर टिकी हुई

- प्रमोद यादव की सख्ती से जुआरियों में हड़कंप, ताश के फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार… - June 24, 2026
- सारंगढ़:यातायात नियम तोड़े तो जेब हुई ढीली, दो दिन के अभियान में ₹55 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला… - June 24, 2026
- आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, इतिहास को कभी नहीं भूलना चाहिए : लोकेश कांवरिया.. - June 24, 2026


